फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मानदेय दिलाने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवा संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों का मानदेय 19 महीने से बकाया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने कहा कि अन्य जनपदों में मानदेय का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन हमारा मानदेय 19 महीने से नहीं मिला है। उन्होंने बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। सुनील, रामकला, राजपाल, राकेश, अमित कुमार, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
सहकारिता सम्मेलन का आयोजन
सहारनपुर। विकास भवन सभागार में आयोजित कृभको के सहकारिता सम्मेलन में नीम लेपित यूरिया, डीएपी, कंपोस्ट खाद और तरल जैव उर्वरकों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सीडीओ संजीव रंजन रहे। वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको समरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, अभय चौधरी, राजपाल सिंह, सुनील चौहान, हरेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

ऑडिशन 17 को
सहारनपुर। जन कल्याण महिला विकास समिति की अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने बताया कि रामलीला भवन में डांस कंपटीशन के लिए ऑडिशन 17और 24 दिसंबर को लिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें