फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा पंजीकरण की आनलाइन सेवा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैनामा पंजीकरण की आनलाइन सेवा बाधित
विज्ञापन

नकुड ़(सहारनपुर)। तहसील कार्यालय में बैनामा पंजीकरण के लिए आनलाइन सेवा बाधित होने से तहसील क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि छह दिसंबर को प्रदेश में बैनामा पंजीकरण की आनलाइन सेवा शुरू होने पर तहसील क्षेत्र के गंगोह, सरसावा और नकुड़ परगना को सेवा से जोड़ा गया था। लेकिन तभी से तहसील कार्यालय में केवल गंगोह परगना के पंजीकरण ही आनलाइन हो रहे हैं। इस कारण नकुड़ और सरसावा के किसानों तथा अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालय में बैनामा कराने आए किसान सुनील कुमार, नवाब सिंह, सतपाल, धीर सिंह, मेनपाल, पाल्ला आदि ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सेवा के लिए मिले बजट का बंदरबांट कर दिया है। इस कारण लोगों को बेहतर सेवा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने भूमि पंजीकरण एवं निबंधन की आनलाइन सेवा को शीघ्र सुचारु कराने की मांग की है। उधर, तहसील कार्यालय के सब रजिस्ट्रार राहुल सिंह ने बताया कि समस्या के संबंध में लखनऊ अवगत कराया गया है तथा शीघ्र समाधान कराए जाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें