फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने नाटक के प्रभावी मंचन के साथ ही नृत्य और गायन की बेजोड़ प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। डीएवी के अधिकारियों और प्रधानाचार्य ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एके मोहन के निर्देशन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक आरके सेठी और डीएवी के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. एस मारिया ने संयुक्त रूप से किया। छात्राओं ने स्वागत गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर मेहमानों और अभिभावकों का स्वागत किया। रंगारंग कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति दी। लघु नाटिका के माध्यम से महर्षि दयानंद के जीवन चरित्र का प्रभावी मंचन किया गया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। साथ ही बच्चों के प्रदर्शन को सराहते हुए उनके उज्ज्वल भवष्यि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें