नकुड़ (सहारनपुर)। पश्चिमांचल विद्युत निगम के निदेशक पवन कुमार ने गांव कुल्हेड़ी में बन रहे सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि यह सब स्टेशन अगस्त माह में चालू होना था, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते चालू नहीं हो सका। शनिवार को निदेशक पवन कुमार ने सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में हो देरी की जानकारी ली और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक माह के अंदर सब स्टेशन को चालू कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से 16 दिसंबर को नए कनेक्शन लेने के लिए लगाए जाने वाले कैंप में पहुंचकर आवेदन करने की अपील की। मुख्य अभियंता जीसी झा, इंजीनियर वीके शर्मा, अधिशासी अभियंता जागेश कुमार, एसडीओ सचिन कुमार शर्मा मौजूद रहे।