फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की रैली को लेकर भाजपाईयों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की रैली को लेकर भाजपाइयों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपाईयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी में जो कार्यकर्ता जितना बड़ा है, उसे उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा सांसद, मंत्री, विधायकों, पूर्व विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को हाईकमान ने आवश्यक निर्देश दिए हैं।
20 नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए थे, लेकिन कार्यक्रम में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुट पाई थी। इस पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सहारनपुर आकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने और सभी निकायों में जीत का परचम लहराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सहारनपुर आ रहे हैं। जिले में करीब 500 बसों को लगाया गया है। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंत्री, सांसद, विधायकों, पूर्व विधायक को जिम्मेदारी गई है। रैली में कौन कितने लोगों को लेकर आएगा, इसका ब्योरा भी दर्ज किया जाएगा। भाजपा मुख्यमंत्री की रैली के जरिए चुनावी माहौल को पूरी तरह अपने पक्ष में करना चाहती है। इसके लिए पांच दिनों से डोर-टू-डोर जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार तेजी से किया जा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें