सहारनपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जादूगर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एनए पाशा ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक संजय गर्ग व योगेश गुप्ता ने किया। दीप प्रज्ज्वलित डा. सुधीर अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, डा. अनंत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में योगेश कच्छल शामिल हुए। अनिल गुप्ता, आनंद गुप्ता, पंकज बंसल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वैश्य बंधुओं ने जादूगर के हैरतअंगेज कारनामों का आनंद लिया। इसके साथ ही वैश्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा वैश्य वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय गर्ग रहे। अध्यक्षता मुख्य संरक्षक त्रिलोक चंद गुप्ता और संचालन संयोजक नरेश गोयल ने किया। नगर विधायक ने कहा कि हमारा समाज संगठित परिवार की बजाए एकल परिवार की ओर बढ़ रहा है। इससे वैश्य वरिष्ठ नागरिकों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर विधायक का माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। योगेश गुप्ता, रवि सिंघल, राजेश गुप्ता, नरेश गोयल, जेके अग्रवाल, चंद्रभान गोयल, सुभाष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, निलेश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, ऋषि कुमार, संगीता गोयल, विनोद गुप्ता, चंद्रपाल गर्ग, नीरज गुप्ता, अभिषेक गर्ग, सोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।