फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना चाहता है प्रशासन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एच मकबूल मेमोरियल सोसायटी एवं अंजुमन जिन्दादिलान-ए- सहारनपुर के संयुक्त तत्वाधान में शायर एवं पीसीएस अधिकारी मनीष शुुक्ल के आगमन पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डीएम पीके पांडे और दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मनीष शुक्ल और बॉलीवुड गायक दानिश साबरी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन

शाह विलायत स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने स्थानीय शायरों की रचनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले की प्रतिभाओं को उचित अवसर और मंच प्रदान किया जाए। मनीष शुक्ल ने कहा कि सहारनपुर मेरा वतन है। भले ही यहां मेरा जन्म नहीं हुआ हो लेकिन मेरी आरंभिक शिक्षा यहीं के राजकीय इंटर कालेज में हुई है। काव्य पाठ करने वालों में दिलबाहर मलिक, फैयाज नदीम, गुलाम रब्बानी, असलम मोहसिन, आसिफ शम्सी, यूसुफ आसिम आदि रहे। संचालन राव महबूब अली और अध्यक्षता गय्यूर आलम ने की। शब्बीर शाद, हाजी ताज मो. असलूब साबी, शाहिद जुबैरी, काजी अजीज हसन, इनाम राशिद, अनवर अली, डॉ. उदयराज, ए हसन, सरदार आशुदीप सिंह, अनुज शर्मा, अनीस अहमद, मंसूर बदर, मजहर रब्बानी, फैसल भारती, अथर उमर, औसाफ गुड्डू, असलम खां, फैजानुल हक, रहमान अजीज, शफआत अजीम, महताब आलम, अनस इमाम, निखिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें