फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य प्रतियोगिता के लिए टीमें रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य स्तरीय महिला खेल 2017-18 की श्रंखला में राज्य स्तरीय बास्केटबाल और हैंडबाल प्रतियोगिता 13 से 15 सितंबर तक बस्ती में आयोजित होनी है। इसके लिए सहारनपुर की टीमें सोमवार को रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि टीमों का चयन ट्रायल शनिवार को कराया गया था। बास्केटबाल के लिए वर्तिका त्यागी, रविना कश्यप, रुखसार, अंजली चौधरी, यासमीन खान, राधिका गुप्ता, प्राची नौटियाल, कीर्तिका यादव, सुम्मी, तनु, मोनिका, आवर्ती चयन कराने में सफल रही थी, जबकि हैंडबाल के लिए खुशी, नेहा, निकिता, खुशबू, काजल, रागिनी, सारिका, विजेता, मानसी, चांदनी, अंजली शर्मा, रेखा का चयन किया गया है। बताया कि दोनों ही टीमें सोमवार को रवाना कर दी गई हैं।
चयन ट्रायल 13 और 14 को होगा
सहारनपुर। राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक और कबड्डी प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक आगरा में होगी। दोनों खेलों की जिला स्तरीय महिला टीम के चयन के लिए ट्रायल 13 और 14 सितंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। उप क्रीड़ा अधिकारी ने इच्छुक खिलाड़ियों से प्रतिभाग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें