फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों ने डीएम से की अस्पताल में सुधार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला अस्पताल में मरीजों के सामने आने वाली कठिनाइयों को लेकर कांग्रेसी विधायकों ने जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। उन्होंने जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी होने का आरोप लगाते हुए उनमें सुधार की मांग डीएम से की। कांग्रेसियों का आरोप है कि उन्होंने करीब 20 दिन पहले भी डीएम से मुलाकात की थी, मगर जिला अस्पताल की हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने डीएम पीके पांडेय को बताया कि 22 अगस्त को कांग्रेस ने जिला अस्पताल में राजीव गांधी स्वास्थ्य सेेवा शिविर आयोजित किया था। कांग्रेसियों ने मरीजों और तीमारदारों की समस्याएं सुनी थीं। अनेक अव्यवस्थाएं ऐसी थीं, जिनपर तुरंत एक्शन लिया जाना था, मगर अफसोस इस बात का है कि समस्याएं आज भी जस की तस हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि अस्पताल और सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे जाते हैं। कांग्रेस का मकसद गरीबों को उनका हक दिलाकर मुख्य धारा में लाना है। विधायक नरेश सैनी और महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते आम आदमी को उचित उपचार नहीं मिल पाता है। पूर्व विधायक चमनलाल चमन, संदीप वर्मा, प्रवीण चौधरी, गणेश दत्त शर्मा समेत अनेक कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें