फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत
विज्ञापन


सहारनपुर। दो दिन से लगातार हुई झमाझम बारिश ने जिले भर की सड़कों की सूरत ही बदल डाली। सड़कों पर न सिर्फ गहरे गड्ढे हो गए, बल्कि गड्ढों में पानी भर गया। भारी जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई।
शासन ने सड़कों की सूरत बदलने के लिए नगर निगम, पीडब्लूडी, गन्ना विभाग, आरईएस, सहारनपुर विकास प्राधिकरण समेत सभी सड़क निर्माण संबंधित विभागों को करोड़ों रुपये जारी किए। बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर में 21 अगस्त को हुए दौरे से पहले ही सड़कों की मरम्मत का दावा किया गया था। लेकिन दो दिन की बारिश ने ही सड़कों की सेहत बिगाड़कर रख दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का हाल और भी खराब हो गया। कई जगहों पर कच्ची सड़क पानी के बहाव में बह गईं। जैन कॉलेज रोड पर ही सड़क पर हुए गड्ढों में भरे पानी से दुपहिया वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हुई। अंबाला रोड, टपरी रोड, गंगोह रोड, बेहट रोड, देहरादून रोड, दिल्ली रोड, नागल मार्ग, मल्हीपुर रोड, खलासी लाइन, चिलकाना मार्ग, गांधी पार्क में अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने सड़कों पर पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि किस विभाग ने कहां और कितना कार्य कराया है। इसकी जांच कराई जा रही है। बरसात खत्म होने के बाद शहर से लेकर गांवों तक की सड़कों की फिर से मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें