सहारनपुर। सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलने से नाराज उच्च शिक्षा से जुड़े अनेक कॉलेजों के शिक्षकों ने मंगलवार को काले दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने बाजू पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। मांग नहीं माने जाने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी।
जेवी जैन कॉलेज के शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. ज्योति सिंह और सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2016 से केंद्रीय और राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है। केवल उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को इससे अलग रखा गया है। केंद्र सरकार की भेदभाव वाली इस नीति से शिक्षक वर्ग हैरान और नाराज है। सरकार की शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ ही मंगलवार को काला दिवस मनाया गया। डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. रीता वोरा, डॉ. नेहा, डॉ. आरसी रावत, डॉ. सुरेंद्र कौर, डॉ. मुकेश, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. प्रवीण कादयान, डॉ. सुमेधा नीरज, डॉ. वंदना रुहेला, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. फिरोज, डॉ. संजय, डॉ. मनीषा सैनी, डॉ. इंदू, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. निशा शुक्ला, डॉ. अशोक शर्मा आदि ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर काम किया।