खतौली रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। खतौली रेल हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दु:ख प्रकट करते हुए कस्बे के व्यापारियों ने शोकसभा कर उनकी आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और सरकार से हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।
पैठ बाजार में भारतीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति ने बैठक कर मंडल अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि मुजफ्फरनगर-खतौली रेल हादसा एक अत्यंत दु:खद घटना है। यदि सही समय पर ट्रैक को दुरुस्त कर दिया जाता, तो इतना बड़ा हादसा न होता है। बैठक में व्यापारियों ने रेल हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति दु:ख व्यक्त किया और केंद्र सरकार से हादसे में मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने जाने की मांग की है। बैठक में अशोक जैन, बोबी, सुमत पंवार, प्रमोद कुमार, मनोज, प्रदीप, संजय जैन, सपन जैन, अशोक गोयल, निकी आदि मौजूद रहे।