फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव तेलूपुरा में 15 दिनों से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड हाईवे पर पावर कार्पोरेशन अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे दिल्ली रोड हाईवे को जाम कर देंगे।
सुबह दस बजे रामपुर मनिहारान देहात के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जसबीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने दिल्ली रोड हाईवे पर पावर कार्पोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया कि उनके गांव तेलूरपुरा में 15 दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। भीषण गर्मी के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि लिखित में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद भी खराब विद्युत ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है। जबकि मुख्यमंत्री के आदेश है कि खराब विद्युत ट्रांसफार्मर को 48 घंटो में बदल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ कुमार, अंकित, अमित, मोनू, राकेश, मुकुल, अनील कुमार, मनीष, अनुज, अभिषेक आदि ने चेताया कि यदि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वह हाईवे पर चक्का जाम कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें