फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन ...........

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड में दाखिले की कटऑफ जारी, आज होंगे दाखिले
विज्ञापन

सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में अल्पसंख्यक कोटे के अंतर्गत पंजीकृत छात्र-छात्राओं की बीएड कक्षा की मेरिट बुधवार को जारी कर दी गई। कटऑफ कॉलेज बोर्ड पर चस्पा करने के साथ महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। कटऑफ के आधार पर दाखिले 22 जून को सुबह दस बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डा. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि प्रवेश 22 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किये जाएंगे। उक्त सूची में सम्मिलित छात्र-छात्रा यदि महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लेता है तो रिक्त सीट पर 22 जून को दोपहर दो बजे द्वितीय मेरिट सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। जिसके प्रवेश 23 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किये जाएंगे। दाखिले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य हैँ। बता दें कि महाविद्यालय में बीएड में कुल 50 सीटें है। जिनमें 25 सीटों पर अल्पसंख्यक कोर्ट के अंतर्गत और शेष 25 सीटों पर यूनिवर्सिटी की ओर से जारी कटऑफ के आधार पर दाखिले किये जाते हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें