फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद भी सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोक के बाद भी सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा
विज्ञापन


सहारनपुर। योग दिवस पर साइकिल यात्रा निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर रोकने की कोशिश की। हालांकि बाद में सपाइयों से नोंकझोंक के बाद पुलिस ने उन्हें यात्रा निकालने दी। उधर, पुलिस की कार्रवाई पर सपा नेताओं ने रोष जाहिर कर भाजपा के दबाव में की जा रही कार्रवाई का आरोप लगाया। इसके बाद सपा की साइकिल यात्रा शहर में निकाली गई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जगपाल दास की अगुवाई में अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पुल कांबोहान, जेबीएस कालेज, रायवाला, गोल कोठी, चिलकाना रोड, भगत सिंह चौक, मोरगंज, चौक फव्वारा, शहीद गंज से होते हुए घंटाघर तक निकाली गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगपाल दास ने कहा कि भविष्य में आने वाली चुनौतियों से बचने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना होगा। साइकिल यात्रा पश्चात कुतुबशेर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को धारा 144 के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी कर दिया। इससे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। जिलाध्यक्ष ने इंस्पेक्टर कुतुबशेर से पूछा कि धारा 144 लागू है तो लोग योग कैसे कर रहे हैं और क्या हम कोई अशांति फैला रहे हैं। इस पर कोतवाली प्रभारी चुप्पी साधे रहे। इसके बाद पुलिस वहां से चुपचाप निकल गई। इस दौरान महानगर प्रभारी आजम शाह, फैसल सलमानी, अब्दुल गफूर, सैयद अजान, राजकुमा प्रधान, सोनी, हसीब कुरैशी, अनुज गुप्ता, नदीम कुरैशी, वेदपाल पटनी, नसीम, नौशाद, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें