फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 90 गांव मुक्त, सात गांवों में नहीं मिले टीबी के मरीज

Fri, 27 Feb 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के 93 गांव में से 90 गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इनमें से 72 गांव ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार टीबी मुक्त होने का दर्जा मिला है। 11 गांव ऐसे हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार अपनी टीबी मुक्त स्थिति को बरकरार रखा है, जबकि सात गांव ऐसे हैं, जिसने लगातार तीसरी टीबी मुक्त की सूची में अपनी जगह बनाई है। टीबी मुक्त पंचायतों के प्रधान 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर सम्मानित होंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त योजना शुरू की गई थी। वर्ष 2023-24 में योजना के पहले चरण में 35 गांव टीबी मुक्त हुए थे। वर्ष 2024-25 यानी दूसरे चरण में 76 गांव टीबी मुक्त घोषित हुए, जबकि अब वर्तमान में यह आंकड़ा 90 तक पहुंच गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि यह सफलता स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज विभाग के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
पिछले दिनों दो विभागों की गठित टीम ने 93 ग्राम पंचायतों का सत्यापन किया था। उनमें से तीन पंचायतों में टीबी मरीज मिले हैं, जो फाइनल सूची से बाहर हो गए। अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अनुमोदन के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की सूची सौंपी जाएगी। इसके बाद अब 90 ग्राम पंचायतों के प्रधान 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें