फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.50 करोड़ करोड़ से सुधरेगी खारा नहर की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
9.50 करोड़ करोड़ से सुधरेगी खारा नहर की सेहत
विज्ञापन

बेहट। सहारनपुर जनपद की तहसील बेहट क्षेत्र के घाड़ इलाके में पांच दशक पुरानी खारा नहर के दिन बहुरेंगे। सरकार ने इस नहर की मरम्मत के लिए पहल की है। इसके लिए 9.50 करोड़ के बजट की स्वीकृति दी गई है। आगामी वित्तीय वर्ष में बजट मिलते ही यह कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वर्ष 1970 में घाड़ इलाके को सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्यों से खारा नहर प्रणाली बनाई गई थी। इसकी लंबाई करीब 73 किमी है। 1977 से राज्यपाल के आदेश के बाद इसे न्यूनतम 50 क्यूसेक क्षमता या फिर जल उपलब्धता के आधार पर अधिक क्षमता से चलाया जाता रहा है। समय के साथ इस नहर का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया, जिससे इसकी हालत जर्जर हो गई। सिंचाई विभाग इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद इस नहर की मरम्मत के लिए 9.50 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है।
क्या है खारा नहर प्रणाली
यह खारा कैनाल नहर से निकाले गए रजवाहे हैं। 1970 में महत्वपूर्ण खारा जलविद्युत परियोजना से खारा कैनाल नहर से इन रजवाहों को निकाल गया था। करीब 73 किमी की लंबाई में निकाले गए इन रजवाहों से तहसील बेहट के घाड़ क्षेत्र में सिंचाई की जरूरत पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नहर से लाभान्वित होने वाले गांव
इस नहर से घाड़ क्षेत्र केजानीपुर, फैजाबाद, रहणा, कासमपुर, नानूवाला, शेरपुर पेलो, ड़ाडल, नौगांवा ग्राम समूह, फतेहपुर कलां, आलमपुर, अमादपुर, साढ़ौली कदीम, इश्हाक चेंची आदि करीब 20 से अधिक गांव लाभान्वित होते हैं।
खारा नहर की मरम्मत के लिए 9.50 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। उम्मीद है आगामी वित्तीय वर्ष में बजट मिल जाएगा।
जलज कुमार शर्मा, एक्सईएन अपर खंड पूर्वी यमुना नहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें