पुलिस लाइन मैदान में पुलिस भर्ती के लिये आये अभियार्थी की जांच करते कर्मी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुलिस लाइन मैदान पर चल रही आरक्षी भर्ती प्रक्रिया में सोमवार को दौड़ लगाने से पहले सैकड़ों अभ्यर्थियों को घने कोहरे और सर्द मौसम से जूझना पड़ा। बेहद ठंडे मौसम में वे मैदान तक पहुंचने से पहले लंबी कतारों में लगे रहे। बागपत और बिजनौर से आने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि ट्रेनों और बसों से आते समय भी काफी परेशानी हुई। कई ट्रेनों के घंटों लेट होने के कारण परेशानी रही। इनमें अधिकतर मेरठ होते हुए यहां पहुंचे।
चयन प्रक्रिया में शामिल पुलिस विभाग के पीटीआई जयवीर ने बताया कि सोमवार को बागपत और बिजनौर से 1000 युवाओं को आना था, लेकिन इनमें से 952 युवा पहुंचे। इनमें 48 अनुपस्थित रहे। दौड़ सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करने वाले 859 अभ्यर्थी चयनित हुए।
साथ आए लोगों को भी हुई परेशान
- भर्ती प्रक्रिया के लिए पहुंचे युवाओं के साथ अलग-अलग जगहों से आए अभिभावकों और अन्य लोगों को भी परेशानी हुई। ठंड के कारण भर्ती प्रक्रिया होने तक युवाओं के इंतजार में वह पुलिस लाइन परिसर में ही इधर-उधर भटकते रहे।
ट्रेनें नहीं मिली तो जुगाड़ से पहुंचे
- बागपत के बड़ौत और रमाला क्षेत्र से आए कुछ युवाओं सचिन कुमार, विकास और शुभम ने बताया कि ट्रेनों की परेशानी के कारण वे पूल बनाकर निजी वाहनों से जुगाड़ करके पहुंचे। मगर यहां आने के लिए इस जुगाड़ में भी उन्हें 500 से 800 रुपये तक खर्च करने पड़े।
पुलिस लाइन मैदान में पुलिस भर्ती के लिये दौडते अभियार्थी- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस लाइन मैदान में पुलिस भर्ती के लिये आये अभियार्थी- फोटो : SAHARANPUR