सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी 21 फरवरी को दिल्ली में संसद का घेराव करेंगे। इससे पूर्व जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। सहारनपुर से बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी दिल्ली कूच करेंगे।
मंगलवार को आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने राज्य कर्मचारियों से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कई बार आंदोलन करने के बावजूद सरकार पुरानी पेंशन बहाली की मांग की ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस बार राज्य कर्मचारी निर्णायक लड़ाई लडे़ंगे। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। जिला मंत्री दानिश सिद्दी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खाली पदों पर तत्काल भर्ती की जाए। मंडलीय अध्यक्ष मुकेश त्यागी व मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सहारनपुर मंडल से बड़ी संख्या में कर्मचारी और शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान यशपाल सिंह सैनी, सोहनपाल सिंह, संजय, ईशान अहमद, आनंद सक्सेना, तरुण भोला, राजकुमार, विजयपाल सिंह, मनोज कुमार, प्रमोद बंसल, प्रवीण कुमार, योगेंद्र कुमार, रमेश चंद्र शर्मा, सुधा रानी शर्मा, मुकेश दत्त, प्रमोद बंसल, विरेंद्र सैनी, उमेश देशवा, सुशील पुंडीर, चरण सिंह, विजयपाल सिंह, राजबीर सिंह, सूर्यकांत सैनी, सतेंद्र त्रिपाठी, रजनीत त्यागी मौजूद रहे।