फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में सृजित 1344 पदों में से 611 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर में कर्मचारियों के सृजित 1344 पदों के सापेक्ष मात्र 733 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जबकि 611 पद रिक्त पड़े हैं। यह जानकारी सपा के नगर विधायक संजय गर्ग द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवाल के जवाब में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दी। विधायक के ही सवाल के जवाब में उन्होंने चतुर्थ श्रेणी पदों का छोड़कर शेष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर विधायक संजय गर्ग ने विधानसभा में सहारनपुर, मथुरा और झांसी के नगर निगमों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत कर्मचारियों का आंकड़ा पूछा था। इसके अलावा उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या सरकार इन निगमों में भर्ती करेगी? और यदि करेगी तो कब तक करेगी। सवाल के जवाब में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों के आंकड़े विधान सभा में रखे। जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि सरकार रिक्त पदों को भरेगी। उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रित/अकेंद्रित) सेवा के चतुर्थ श्रेणी के पदों को छोड़कर सभी पदों का अधियाचन लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया है। लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयन की कार्यवाही पूर्ण कर संस्तुति उपलब्ध कराने के बाद रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर वर्तमान में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य लिए जाने की व्यवस्था चल रही है। नगर विधायक ने विधान सभा में प्रदूषण को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने वन एवं वन्यजीव विभाग के मंत्री दारा सिंह चौहान से पूछा कि प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नदियों के किनारे भूमि को हरित पट्टी घोषित कर पौधारोपण के लिए सरकार कोई कार्ययोजना बनाएगी?
लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा सरकार
सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने का मामला भी विधानसभा में रखा। उन्होंने अपने अन्य साथी विधायकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष से निश्चित विषय पर कार्यस्थगन के माध्यम से सदन की कार्यवाही रोक कर चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा कर लोकतंत्र की गला घोटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें