सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स मेला 2019 का बुधवार को समापन हो गया। मेले के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समापन अवसर पर पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को कॉलेज के पुस्तकालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. आईसी जैन और प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय के हाथों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। बैडमिंटन में दिव्यम अरोड़ा, रोहित शर्मा, नंदनी शर्मा, अनुषा पांडेय, डॉ. हरिओम गुप्ता विवेक राठौर, डॉ. महेश, डॉ. प्रवीन, डॉ. वंदना रूहेला, डॉ. श्वेता बंसल, डॉ. सीमा गुप्ता और डॉ. पूजा यादव को पुरस्कृत किया गया। टेबिल टेनिस में तेजस्वी चौहान, जितेश भारद्वाज, रावी और महिमा ग्रोवर को सम्मानित किया गया। शतरंज में रूपम गोगिया, भूमि राणा, विशु सैनी, विवेक गर्ग सम्मानित हुए। एथलेटिक्स में मोहम्मद मुर्तजा, रोहित कुमार, रोहित शर्मा, अंजली शर्मा, काजल गुप्ता, मौली मित्तल को सम्मानित किया गया। बास्केटबाल में सोफिया स्कूल की अचिका बंसल, अवंतिका सिंह, टीना, जाह्नवी, बुशरा खान, इवा सिंधु, सौम्या, श्रभ्कांत, रुखसार, रीतिका सम्मानित हुई। कबड्डी में रोहित शर्मा, गौरव पंवार, मनोज कुमार, सनी पंवार, अजय पंवार, आकाश पंवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. आफताब खान, डॉ. मनु गुप्ता, डॉ. राजकुमार, डॉ. अशोक सक्सेना, डॉ. संदीप गुप्ता मौजूद रहे।