फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

बेहट। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर माली और मीरगढ़ गांव में मीना मंच कार्यक्रम के तहत ‘नशा मुक्त हो भारत अपना’ विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रैली को स्कूल परिसर से ग्राम प्रधान जसराज द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति से ही देश एवं समाज की तरक्की संभव है। नशे ने हमारे समाज को खोखला कर दिया है और हमारी युवा पीढ़ी को बर्बादी की कगार पर ले कर जा रहा है। भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को जागरूक होकर समाज को भी जागरूक करना होगा। इसके बाद रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर गांव के गली मोहल्लों से होते हुए वापस स्कूल में पहुंचने पर संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चों ने खुद तैयार की गई प्रेरक नारों से लिखी तख्तियों एवं बैनरों के माध्यम से ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। स्कूली बच्चों ने हम सभी का यही नारा नशा मुक्त हो देश हमारा, हमें यहीं बताना है, नशे को दूर भगाना है। आदि प्रेरक नारे लगाए। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने ग्रामीणों को बालिका शिक्षा के प्रति भी जागरूक किया। रैली में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रूबी रानी, सहायक अध्यापक मोहम्मद इमरान, रिजवाना, निर्मला गोयल, रीता रानी, संगीता, पूर्व प्रधान मुमताज, राकेश, शोभाराम आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें