फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट का छात्र लापता, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। घर से स्कूल के लिए निकला इंटरमीडिएट का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मचा है। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के मोहल्ला शेखपुरा कदीम निवासी राव उमर का पुत्र राव साहिब पेपर मिल रोड स्थित आरसी इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र है। परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा। शाम तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने स्कूल तथा उसके दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
राव साहिब के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने देहात कोतवाली की शेखपुरा कदीम पुलिस चौकी पर गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। परिजन और पुलिस छात्र की तलाश में लगी है, लेकिन रविवार की शाम तक उसका कुछ पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें