फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्विस रोड के अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा कराने प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर बने फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण हटाकर सर्विस रोड का अधूरा कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी गई यदि ऐसा नहीं हुआ तो रोहाना टोल प्लाजा को चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता विरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एसडीएम ऋतु पुनिया को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि एपको व उपसा कंपनी के अधिकारियों ने फ्लाईओवर के नीचे से अभी तक अतिक्रमण नहीं हटवाया है और न ही सर्विस रोड मानक के अनुरूप बनाई गई। इसका कार्य अधर में ही छोड़ दिया गया, जबकि पूर्व में विभिन्न संगठनों द्वारा अनिश्चित भूख हड़ताल दौरान उक्त कंपनी अधिकारियों ने कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का वादा किया था। साथ ही टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों से टैक्स भी नहीं लेने की बात कही थी। परंतु वादा झूठा साबित हुआ। विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि यदि कंपनी ने अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा नहीं किया तो पूर्व की भांति सर्वसमाज के लोगों को साथ लेकर टोल प्लाजा नहीं चलने दिया जाएगा। इसके लिए यदि कुर्बानी भी देनी पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। एसडीएम ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। इस मौके पर सुरेश कुमार, यशदेव नेता, ओमपाल सिंह, राजकिशोर गुप्ता, रामकला सैनी, शशी त्यागी, पूर्ण सिंह, कल्याण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें