फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथीन में धडल्ले से बेचा जा रहा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित पॉलिथीन में धड़ल्ले से बेचा जा रहा सामान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। 51 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन के उपयोग पर भले ही सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया परंतु देवबंद में आदेश का कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। दुकानदार बेरोक टोक पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं।
दुकानदार हो या फिर रेहड़ी लगाकर फल-सब्जी भेजने वाला, हर कोई प्रतिबंधित पॉलिथीन का धड़ल्ले से प्रयोग कर रहा है। हालांकि कुछ दुकानदारों ने तो नये किस्म के बाजार में आए थैलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। परंतु बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन पर प्रतिबंध नहीं लगा है। हालांकि सरकार द्वारा आदेश जारी करने के कुछ दिन बाद तक तो प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका ने बाजारों में अभियान चलाकर भारी मात्रा में पॉलिथीन को जब्त किया था। परंतु अभियान बंद होने के साथ ही दुकानदारों ने फिर से प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ सोमवार से छापामारी अभियान चलाने के नगरपालिका को आदेश दे दिए गए हैं। अभियान के दौरान यदि कोई दुकानदार पॉलिथीन की बिक्री या उसका प्रयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-ऋतु पूनिया, एसडीएम देवबंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें