फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित भंडारण से रोकी जा सकती है आनाज की 15 प्रतिशत हानि

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय भंडारण निगम की ओर से अनाज भंडारण को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। बताया गया कि सुरक्षित भंडारण करके अनाज के 10 से 15 फीसदी नुकसान को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित गोष्ठी में केवीके के प्रभारी डॉक्टर आईके कुशवाहा ने अनाज भंडारण की नवीनतम तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनाज का केवल सुरक्षित भंडारण करके ही 10 से 15 प्रतिशत हानि को रोका जा सकता है। जिससे न सिर्फ अनाज की बर्बादी रुकेगी बल्कि आय में भी इजाफा होगा। केंद्रीय भंडारण निगम के प्रबंधक एसएस चीमा ने किसानों और व्यापारियों को भंडारण के सही तरीकों और अधिनियम 2007 के प्रावधानों की जानकारी दी। शमशाद अहमद ने कहा कि कटाई के समय अनाजों में 10 प्रतिशत से कम नमी होनी चाहिए। सुभाष चंद ने सुरक्षित भंडारण को लेकर अपने अनुभव साझा किया। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक गोपाल कृष्ण वर्मा ने वेयर हाउस रसीद पर ऋण प्रदान करने के लिए होने वाली बैंकिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तरुण सिंघल, सेठपाल, मैनपाल, कुलदीप, यशपाल प्रधान, प्रदीप, श्याम सिंह, राजीव अग्रवाल, प्रमोद कुमार आदि ने भी विचार रखे। गोष्ठी में 50 से अधिक किसान एवं व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें