फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटस ने किया शानदार परेड का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाराज सिंह कालेज में 70 वें एनसीसी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कालेज की 83 और 26 वीं बटालियन के कैडेट्स ने शानदार परेड की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कालेज परिसर में आयोजित परेड में कालेज के प्राचार्य डॉक्टर एके डिमरी को गार्ड कमांडर वजाहत शरीफ द्वारा सम्मान गार्ड दिया गया। परेड के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्राचार्य ने कैडेट्स को एकता और अनुशासन की सीख दी। लेफ्टिनेंट डॉक्टर दुर्गेश राजमोहन और डॉक्टर सोनी मित्तल ने कार्यक्रम का संचालन किया। सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, गिरधारी लाल, सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह, कुमार आशीष, बीएन सिंह आदि ने भी विचार रखे। डॉक्टर दीपा चौहान, डॉक्टर प्रतिभा, डॉक्टर अजय शर्मा, डॉक्टर संजय कुमार आदि शिक्षकों ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। शिवम, रजम, वंदना, हुमा, टिवंक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें