फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम अधिकारियों ने किया दारुल उलूम का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिकारियों ने किया दारुल उलूम का दौरा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारियों ने संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संस्था का दौरा करते हुए यहां दी जानी वाली शिक्षा के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

रविवार की शाम विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता प्रथम एके वर्मा व सुशील गर्ग द्वितीय दारुल उलूम पहुंचे। जहां उन्होंने संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की। इस दौरान मोहतमिम ने अधिकारियों को दारुल उलूम, उलमा-ए-देवबंद और संस्था में दी जानी वाली शिक्षा के बारे में बताया। इसके उपरांत वह संस्था के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मिले। जहां से वह एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया, पुरानी और नई लाइब्रेरी को देखने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को भी देखा। रविंद्र गुप्ता ने कहा कि बहुत पहले से उनकी इच्छा थी कि वह दारुल उलूम को देखने जाएं। यहां आकर पता लगा कि इसके बारे में जितना सुना और पढ़ा यह उससे कहीं ज्यादा है। इस मौके पर मौलाना मुकीमुद्दीन कासमी, आरिफ खान, अरशद जमाल, मौलाना साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें