फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन

चिलकाना। गायत्री तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गांव सीकरी कला में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का प्रारंभ देव पूजन के साथ हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को गायत्री महायज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व हरिद्वार गायत्री परिवार से आई टोली प्रमुख शशिकांत ने कहा कि गायत्री आदि शक्ति है। गायत्री मंत्र के उच्चारण से हमारा चिंतन शुद्ध हो सकता है। गायत्री सद्ज्ञान एवं यज्ञ सत्कर्म के सिद्धांतों को जीवन में उतार कर अपने व्यक्तित्व औैर कर्तव्य से मनुष्य में देवत्व का उदय हो सकता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से जहां देवता को प्रसन्न किया जाता है, वहीं यज्ञ का वैज्ञानिक पहलू भी है। यज्ञ से हमारा परिवेश भी शुद्ध होता है। टोली के सदस्यों ने गायत्री महायज्ञ से पूर्व भजन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को धर्ममय कर दिया। दोपहर बाद भी यज्ञ स्थल पर संगीतमय प्रवचन प्रस्तुत किये गये। यज्ञ में आसपास के सैकड़ों लोगों ने आहुतियां दी और पूर्णाहुति में शामिल हुए। इस दौरान आदेश कुमार, जय सिंह सैनी, राजेश कुमार, अजब सिंह, ऋषिपाल, अनूप सिंह, मदनपाल सैनी, सुशील कुमार, बालेश, सत्यपाल, अंकुल रावल, प्रेम सिंह, संदीप, बिजेंद्र, रामनाथ, पुनीत, जयवीर, राजकुमार शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें