सहारनपुर। टोडरपुर शुगर मिल को चलवाने की मांग को लेकर संघर्षरत किसानों ने प्रस्तावित आमरण अनशन मंगलवार को स्थगित कर दिया गया है। किसानों का कहना है कि ऐसा जिला प्रशासन और गन्ना विभाग के उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर किया गया है।
मंगलवार को हकीकत नगर धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि टोडरपुुर शुगर मिल पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी है। जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गन्ने को हर सीजन में अलग अलग शुगर मिलों को आवंटित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और गन्ना विभाग के उच्चाधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के बाद अनशन को स्थगित कर दिया गया है। ओम पंवार, चांद मियां, योगेश शर्मा, ताहिर हसन, प्रवीण बांदूखेड़ी, चौधरी हाशिम, मो. अनवर, प्रवेज आलम, राहत राव, ओमप्रकाश, यशविंद्र, नरेश कुमार अरशद, देवेंद्र चौहान, चौधरी उवैस, राशिद, चौधरी मारूफ, चौधरी ताहिर हसन आदि रहे।