फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद का दलित हितैषी बताना गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व सभासद एवं बसपा से जुड़े कमलराज कर्दम का कहना है कि कांग्रेस नेता इमरान मसूद का दलित हितैषी बताना गलत है। इमरान मसूद ने ही सड़क दूधली में शोभायात्रा नहीं निकलने दी थी।
विज्ञापन

कमलराज कर्दम मंगलवार को जेल चुंगी स्थित आवास पर अनुसूचित समाज के लोगों की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को कांग्रेस नेता इमरान मसूद समर्थन कर रहे हैं। चंद्रशेखर अनुसूचित समाज के हितैषी हैं और चंद्रशेखर ने अपना समय समाज के हित में जेल में गुजारा। इसके इस त्याग एवं बलिदान को समा उसका दिल से सम्मान करता है, लेकिन चंद्रशेखर इस समय कांग्रेस नेता इमरान मसूद से नजदीकियां दिखा रहे हैं वह ठीक नहीं है। इमरान मसूद ने ग्राम सड़क दूधली में संत शिरोमणि रविदास जयंती की शोभायात्रा को नहीं निकलने दिया गया था। इमरान मसूद अनुसूचित वर्ग के हितैषी हैं तो सड़क दूधली में रविदास जयंती शोभायात्रा को निकलवाने का ऐलान करें। बैठक में जितेंद्र गौतम, राजकुमार, विनोद कुमार, अर्जुन, संजय, लोकेश कुमार, ओमप्रकाश, जगपाल, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें