फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद पहाड़ों से मलबा आने पर रात भर बंद रहा दून हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की देर शाम शिवालिक की पहाड़ियों पर हुई मूसलाधार बारिश से पहाड़ों से मलबा खिसककर सड़क पर आ गया, जिससे छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें देख ज्यादातर वाहन वापस लौट गए। इसके बाद फतेहपुर से रूट डायवर्ट किया गया। शुक्रवार की तड़के जेसीबी की मदद से मलबा हटवा कर आवागमन सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देर शाम से ही शिवालिक की पहाड़ियों पर हुई जोरदार बारिश के बाद मोहंड और डाट मंदिर के बीच दर्जन भर जगहों पर पहाड़ों से रात साढ़े दस बजे मलबा खिसक कर दून हाईवे पर आ गिरा। इसके बाद इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। वाहन चालकों ने इसकी सूचना मोहंड पुलिस चौकी को दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। तब तक दोनो तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। कोई रास्ता न देख आधी रात के बाद वाहन चालकों ने वापस लौटना शुरू किया। इसके बाद थाना पुलिस ने फतेहपुर से वाहनों को डायवर्ट करते हुए उन्हें विकास नगर के रास्ते देहरादून निकाला। रात में ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कराया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े चार बजे सड़क मार्ग से मलबा हटाया जा सका। इसके बाद ही दून हाईवे पर आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें