फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के पात्रों को 17 सितंबर को दिए जाएंगे प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के पात्रों को 17 सितंबर को दिए जाएंगे प्रमाण-पत्र
विज्ञापन


सहारनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में आयुष्मान भारत योजना शुरू किए जाने, प्रधानमंत्री के जन्म दिन एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर चिकित्सा शिविर लगाए जाने पर विचार विमर्श किया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि 24 घंटे बिजली, सबको आवास, शौचालय देने के बाद मोदी सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान योजना शुरू की है। विश्व की यह सबसे बड़ी योजना है। इस योजना के लागू होने से दस करोड़ परिवार के 50 करोड़ लोगों को लाभ होगा। लोगों को इलाज के लिए साहूकार अथवा अधिकारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिना किसी प्रीमियम के ही पांच लाख रुपये प्रति व्यक्ति का बीमा हो जाएगा। इसके लिए 17 सितंबर को पात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जांएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 17 सितंबर को जन्मदिवस से लेकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 25 सितंबर को जयंती पर प्रत्येक मंडल में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। बैठक में महामंत्री नरेश धनगर, सुपनीत सिंह, शीतल विश्नोई, नीरज ठकराल, भगत सिंह, किशोर शर्मा, किशोर शर्मा, विक्रम शर्मा, प्रेमपाल कटारिया, प्रवीण छाबड़ा, मनोज ठाकुर, विशाल दुआ, यशपाल सिंह, अश्वनी अरोड़ा, डाक्टर महेश शर्मा, डाक्टर ऋषिपाल सैनी, रेखा रोहिला, वीना बजाज, बबिता सैनी, कुसुम अग्रवाल, योग चुग, प्रदीप पंवार, वर्षा चोपड़ा, निकिता, किरण चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें