फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन में गोलमाल पर पांच डीलरों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सरकारी राशन में गोलमाल करने के मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए नगर के पांच उचित दर विक्रेताओं के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पात्रों को राशन न देकर उसकी कालाबाजारी करने के मामले में आपूर्ति विभाग ने जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए नगर के पांच उचित दर विक्रेताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें दो महिला राशन डीलर शामिल हैं। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें विक्रेता उर्मिला सिंघल, कौशल सिंघल, कुसुमलता, सोमपाल और हरि किशन पर अपनी उचित दर की दुकान पर संबद्ध वास्तविक लाभार्थियों के आधार संख्या को एडिट करके बायोमेट्रिक का प्रयोग कर ट्रांजेक्शन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए राशन का आहरण करने का आरोप लगाया है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सभी विक्रेताओं के विरुद्ध 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उचित दर विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि गत 28 अगस्त को भी पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद ने इसी आरोप में राशन डीलर इरशाद अली, सुभाष चंद, शशि छाबड़ा, गौरव सचदेव, नीलम रानी, राकेश कुमार, असरार, नईम, महबूब और विनोद कुमार गुप्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
निलंबित राशन कर दुकानों को किया संबद्ध
सहारनपुर। आधार ऑथेन्टिकेशन सुविधा का दुरुपयोग मामले में पहले निलंबित की गई राशन की 12 दुकानों को अन्य उचित दर विक्रेताओं से संबद्ध कर दिया गया है। इनमें दस दुकानें देवबंद और दो गंगोह की हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को दुकानों के संबद्धीकरण के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि इनमें देवबंद के इरशाद अली की दुकान को प्रमोद कुमार, सुभाष चंद की दुकान को रेणू कुमार, शशी छाबड़ा की दुकान को मोहनलाल, गौरव सचदेवा की दुकान को मैं गंगेश्वर शुगर मिल द्वारा संचालित दुकान से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा देवबंद की नीलम रानी की दुकान को कुसुमलता, राकेश कुमार की दुकान को सारिका, असरार की दुकान को सदाकत खान, महबूब की दुकान को असजदउल्ला, मोहम्मद नईम की दुकान को राकेेश सिंघल एवं सोमपाल, विनोद कुमार गुप्ता की दुकान को सहकारी संघ देवबंद से संबद्ध किया गया है, जबकि गंगोह की सपना देवी की दुकान को अतर सिंह, मुनव्वर हसन और नीटू कुमार की दुकान को मोहम्मद सादिक के यहां संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें