पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सहारनपुर। महानगर में विभिन्न जगहों पर शोकसभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रेलवे रोड स्थित मंडल मुख्यालय पर आयोजित शोकसभा में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन और महामंत्री संजय भसीन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया। अनिल गर्ग, रमेश डाबर, मेजर एसके सूरी, कृष्ण लाल मिड्ढा, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, जीएस बब्बर, पंकज गर्ग, प्रवीन चांदना, भीमसैन गिरधर, रवि टंडन, गणेशी लाल, आकाश खुराना, ऋषि टंडन, सुरेंद्र कुमार, रतन लाल, चंद्रपाल मौजूद रहे।
महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने विचार रखे। राकेश जैन, राजेंद्र गुप्ता, एसके दुआ, राजकुमार विज, नीरज जैन, सुशील त्यागी, राजीव मदान, गुलशन अनेजा, अनिल गुप्ता, अशोक छाबड़ा, अनिल मित्तल, मनीष मल्होत्रा शामिल रहे। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने श्रीराम चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़ और महामंत्री रवि जुनेजा ने विचार रखे। योगेश दुआ, अशोक खुंगर, अशोक कपूर, राज पसरीचा, राहुल गांधी, अमित गर्ग, प्रेम गुप्ता, संजय फुटेला, मानस कपूर, सचिन धवन, अजय बाठला, दीपक, जतिन खेड़ा, राजन अरोड़ा, दर्शन लाल ठक्कर, नरेंद्र भूटानी, सतपाल कालड़ा मौजूद रहे।
हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में सपा नेता चौधरी नीरपाल सिंह ने विचार रखे। आरती शर्मा, अफ्शा, शाहिस्ता, सोनिया, चौधरी अरविंद मलिक, चौधरी योगेश, मुंतजिर सलमानी, मुर्सलीन, संजय, नरेंद्र, पंकज उपस्थित रहे। भूतेश्वर मंदिर मार्ग स्थित एक सभागार में आयोजित शोकसभा में सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सचिन वर्मा और उपाध्यक्ष बिरम प्रकाश सैनी ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। अभिनव रहेगा, सोनू यादव, राधेश्याम सैनी, हिमांशु सैनी, अमित वर्मा, बबलू कुमार, अमित शर्मा, संजय, हरपाल वर्मा, जगदीश कुमार, बंटी कुमार, अनस मलिक, आशू सैनी शामिल रहे।
डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव, लाल धमेंद्र प्रताप, अब्दुल अहद, प्रवीन कुमार, स्वेतांक चौहान, प्रवीन यादव उपस्थित रहे। आवास विकास स्थित मानव मंदिर में अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व पीएम के निधन पर शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष हरीश पंवार, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, जयनाथ शर्मा, सुनील शास्त्री, इमरान, कवरजहां, सुनीता, जोगेंद्र, ओम प्रकाश, घनश्यान सैनी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी रईस कुरैशी के निवास पर हुई शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, चौधरी धीर सिंह, सतपाल कालड़ा, सलीम कुरैशी, बाबर गाजी, आसिफ, शौकीन राणा, गजेंद्र चौधरी, रविंद्र गुर्जर, मोहम्मद उस्मान राव, ममता शर्मा, फखरूल इस्लाम, मसूद अहमद, शाकिर खान उपस्थित रहे।
विश्व धर्म संसद के कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में राष्ट्रीय महासचिव योगेश कुमार गंभीर ने कहा कि वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे, जिन्होंने दलगत राजनीति से हटकर काम किया। चौधरी सुरेंद्र, लालचंद वर्मा, श्याम सुंदर, कलीम, शिव कुमार, राजेंद्र चौधरी, सलीम अंसारी, सुरेंद्र सचदेवा, विजय जग्गा, सुनील दत्त शामिल रहे। साहित्यक संस्था ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। हरिराम पथिक, विनोद भृंग, आरपी सारस्वत, सुनील जैन, जय प्रकाश शर्मा, शिवराज राजू, रामकुमार शर्मा, वीणा सारस्वत उपस्थित रहे। मोहल्ला मिश्रान स्थित कार्यालय पर अष्ट विनायक गणपति बप्पा जन कल्याण सेवा समिति ने दो मिनट का मौन रखकर वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष दिव्या शर्मा, सुशील कुुमार, नीलम गोस्वामी, मोहन शर्मा, पवन मल्होत्रा, यशपाल राणा, शिखा उपस्थित रहे।
दिल्ली पहुंचकर नम आंखों से दी विदाई
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के दिल्ली में हुए अंतिम संस्कार में सहारनपुर से सांसद और विधायकों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपाइयों ने अपने प्रिय नेता को नम आंखों से विदाई दी। शुक्रवार की सुबह ही सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक ब्रिजेश सिंह, देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप पूर्व विधायक राजीव गुंबर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा और संस्कार में सहारनपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।