फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं का बिजलीघरों पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं का बिजलीघरों पर प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। पोल खोल धावा बोल अभियान के तहत रालोद कार्यकर्ताओं ने बेहट, गंगोह, नकुड, देवबंद, मंहगी, टिकरोल, नागल और जैन बाग विद्युत सब स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को घंटाघर स्थित विद्युत सबस्टेशन पर आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम और महासचिव धीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बिजली की बढी हुई दरों ने ग्रामीण उपभोक्ताओं पर असहनीय भार डाल दिया है। किसान और मजदूर को तबाह करने की साजिश को रालोद पूरा नहीं होने देगा। उन्होंने बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग की। रविंद्र गुर्जर, सतपाल कालड़ा, बाबर गाजी, आसिफ अंसारी, मसूद अहमद, महावीर सैनी, गजेंद्र चौधरी आदि ने भी विचार रखे। अल्तमश राव, सचिन चौधरी, संजय कांबोज, लाडडी सरदार, राकेश शर्मा, रविंद्र राणा, अनिल गुर्जर, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जैन बाग विद्युत सबस्टेशन पर प्रदेश सचिव भूरा मलिक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल वर्मा के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। बाबू प्रधान और डॉ. अनिल सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिजली की बढी दरों को वापस लेने, गलत बिल की शिकायत करने पर तीन दिन में संशोधित करने और 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने सहित अन्य मांग की। अध्यक्षता जिंदा पटनी और संचालन मनोज वर्मा ने किया। प्रीतम सैनी, राजकुमार सैनी, सलीम अहमद,कामिल अहमद, इकराम अहमद, सलीम मलिक, मुज्जमिल मलिक, नवाब, रिजवान, अजीम, महताब, चांद, विकास सैनी, अनुज वर्मा, मोहित सलूनी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें