फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल तीन दिन के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल सात से नौ अगस्त तक बंद रहेंगे। कांवड़ के मद्देनजर डीएम ने स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। चूंकि माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ और 11 का पंजीकरण और पौधरोपण कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में बच्चों का अवकाश रहेगा, मगर शिक्षकों और कर्मचारियों को उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने कांवड़ मार्ग स्थित आठवीं तक के स्कूलों को पहले से बंद किया हुआ है। अब शिवरात्रि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है तो हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ने लगी है। शिव भक्तों की भीड़ की वजह से शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूलों तक पहुंचने में परेशानी होने लगी है। ऐसे में डीएम ने जनपद के कक्षा एक से 12वीं तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त तथा सहायता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों को सात से नौ अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने सर्कुलर जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण और पौधरोपण के मद्देनजर शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालयों में उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें