फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में फंसकर रह गए शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर शहर को दो विभागों में बांट दिया गया है, जिससे शहरवासी गलियों में कैद हो गए हैं। कांवड़ मार्ग पर लगाई बेरीकेडिंग के कारण 50 मीटर का सफर तय करने में एक से दो किलो मीटर का चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर मेला गुघाल पुल से लेकर घंटाघर और यहां से देहरादून चौक तक पुलिस-प्रशासन ने सड़क के बीच में बेरीकेडिंग लगा दी है, जिससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। पटेलनगर, सुभाषनगर, गुरुद्वारा रोड, राघंड़ों का पुल, लोहानी सराय, ढोलाखील, रामनगर पठानपुुरा, गोविंनगर, किशनपुरा, खानआलमपुरा और जनकनगर सहित विभिन्न मोहल्लों के लोग सड़क पार भी नहीं कर पा रहे हैं। अगर किसी को अपनी गली से सड़क के पार वाली गली में जाना है तो उसे एक-दो किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल चौक से घंटाघर की तरफ आने के लिए जनकपुरी चौक को होकर आना पड़ रहा है। देहरादून चौक से घंटाघर की तरफ के मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोग गलियों में कैद होकर रह गए हैं। खानआलमपुरा निवासी संजीव कुमार का कहना है कि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेरीकेडिंग लगाई हैं, लेकिन बीच कहीं-कहीं रास्ता खुला होने चाहिए। ताकि सड़क पार करने के लिए एक से दो किलोमीटर का सफर तय न करना पड़ा। गोविंनगर निवासी अमित गुलाटी का कहना है कि कांवड़ मार्ग से सटे मोहल्ले के लोगों की परेशानियों को देखते हुए प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें