फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किए प्रस्तावित सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रशासन ने शुक्रवार को प्रस्तावित सर्किल रेट जारी किए हैं। इन पर तीन अगस्त तक आपत्ति एवं सुझाव दिए जा सकते हैं। चार अगस्त को आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में जमीनों के नए प्रस्तावित सर्किल रेट शुक्रवार को जारी किए गए हैं। उप निबंधक प्रथम सदर ने सेगमेंट संख्या 14 में गोविन्द अत्तार की दुकान से कक्कड़गंज मार्केट होते हुए नया बाजार तक सर्किल रेट में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की है। खाताखेड़ी रोड प्राइमरी स्कूल से गैस पाइप लाइन तक 10 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित है। हबीबगढ़ रोड पर राणा पैलेस से लड़कियों के मदरसे तक 10 फीसदी, मोहल्ला किशनपुरा से बाबू खानचंद की कोठी तक 10 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित है।
उप निबंधक सदर द्वितीय ने अनेक नई कालोनियों के सर्किल रेट पुरानी कालोनियों के समरूप रखे हैं। इनमें कीर्ति नगर, वंदना विहार, वरुण सिटी, शिव नमन विहार, नेहा विहार, पारस पुरम, स्मार्ट सिटी, विष्णु पुरी, शुभ सिटी, शांति नगर, गणेश विहार आदि शामिल हैं। एआईजी स्टांप आरपी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्तियां तीन अगस्त तक दी जा सकती हैं। चार अगस्त को डीएम की अध्यक्षता में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। नए सर्किल रेट 12 अगस्त तक लागू किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें