रैली निकालकर दिया पॉलिथीन त्यागने का संदेश
सहारनपुर। लोगों को पॉलिथीन के प्रति जागरूक करने के लिए इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं। उन्होंने लोगों से पॉलिथीन त्यागने की अपील की। बुधवार को स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य असमा प्रवीन ने छात्राओं को पॉलिथीन के नुकसान बताए। छात्राओं के बीच निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई। स्कूल में पौधारोपण भी किया गया। इसके बाद रैली निकाली गई, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य असमा प्रवीन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शमा, कौसर, जाविदा, नसरनीन, तलत, इरम, बानो, शाहीना, अफशा, योनिका आदि शामिल रहीं। ब्यूरो
पॉलिथीन पर बैन को लेकर अधिकारियों से मिले
सहारनपुर। सहारनपुर प्लास्टिक एसोसिएशन और सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने सुदर्शन जुनेजा, नरेश कुमार, विवेक मनोचा, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में एडीएम-प्रशासन, एडीएम-वित्त एवं राजस्व तथा सिटी मजिस्ट्रेट से मिला। व्यापारियों ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि 50 माइक्रॉन से नीचे की सभी पॉलिथीन को वह प्रशासन को सौंप देंगे। उन्होंने मांग की कि पीछे से प्लास्टिक बैग में पैक होकर आने वाले सामान को न छेड़ा जाएं। मिलने वालों में सुरेश त्यागी, अशोक छाबड़ा, निखिल कुकरजा, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार, तजेंद्र कपूर, नीरज, गुरबख्श चावला, संजीव मोंगा, देवेंद्र, प्रमोद, जगदेव आदि शामिल रहे। ब्यूरो