फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विंग का ताला तोड़ रहे चोरों को पकड़ने पर चौकीदार को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला अस्पताल के आयुष विंग का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे दो युवकों को रोकने पर आरोपियों ने चौकीदार को जमकर पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात चौकीदार पंकज ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को ड्यूटी पर था। अस्पताल में आयुष विंग में दो युवक चोरी मंशा से ताला तोड़ने के लिए पहुंचे। उन्हें ताला तोड़ते देख उसने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया और पकड़ लिया। जिस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं एक मेडिकल स्टोर संचालक भी उनके साथ पहुंच गया और उसने भी दोनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और आरोपियों को छुड़ा ले गया। पंकज ने जनकपुरी थाना में अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें