फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खोल कार्यक्रम में योगी-मोदी पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों व झूठे आश्वासनों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित पोल खोल कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने मोदी व योगी सरकारों को आडे़ हाथों लिया। कहा कि यदि कांग्रेस कमजोर होती है तो देश कमजोर होगा।
विज्ञापन

गंगोह पब्लिक स्कूल में आयोजित पोल खोल कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने महा गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि मकसद साफ और रास्ता सही हो तो मंजिल मिल सकती है। कहा कि घरों में लगे सपा-बसपा के अलग अलग झंडों से कांग्रेस को कमजोर करके मोदी को नहीं हटाया जा सकता वरन पूरे देश में फहराने वाले तिरंगे झंडे से ही मोदी को सत्ता से बाहर निकालने का रास्ता संभव है। उन्होंने भाजपा पर देश की एकता व अखंडता को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन तलाक, धारा 370 और समान नागरिक संहिता जैसी बातें वे लोग कर रहे है, जिसने अपनी पत्नी व मां को भी साथ नहीं रखा। कहा कि कभी भी कांग्रेस का मत प्रतिशत 11 प्रतिशत से कम नहीं रहा। अब यदि 20 प्रतिशत मुस्लिम, 18 प्रतिशत दलित और पिछडे़ जुड़ जाये तो मोदी को कभी सत्ता नसीब नहीं होगी।
पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी और पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने भाजपा को झूठों की सरकार बताते हुए कहा कि इसमें किसान, मजदूरों का कोई हित नहीं होने वाला। पीसीसी उपाध्यक्ष मेहरबान, संदीप वर्मा, राजकुमार राजू, हिदायत करीम अंसारी, राजेश सैनी, देवेंद्र राणा, अरविंद पालीवाल, प्रीतम सिंह ने विचार रखे। संचालन नगराध्यक्ष कश्यप कुमार फौजी ने किया। नवाब चेयरमैन हाजीपुर, इकराम धानवा, मुस्तकीम प्रधान झाड़वन, रामपाल चेयरमैन, सतीश बारी, कामिल, सनव्वर, पहल सिंह, सुहैल खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें