फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठों पर श्रम कानूनों का पालन कराया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भट्ठा श्रमिकों और स्वामियों की उप श्रमायुक्त मधुर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रम कानूनों का पालन कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि भट्ठों पर श्रमिकों के लिए आवास और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

लेबर भवन में आयोजित बैठक में भट्ठा श्रमिक नेताओं, मालिकों और डीएलसी के बीच में भट्ठों पर श्रम कानून लागू कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस समय ईंट पथाई का न्यूनतम पथाई रेट 483 रुपये प्रति हजार है। भट्ठों को उद्योग का दर्जा होने के चलते तमाम श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। श्रमिक नेताओं ने कहा कि भट्ठों पर श्रमिकों को रहने के लिए आवास और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए भी व्यवस्था के साथ ही मेडिकल की सुविधा भी दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, बोनस आदि तमाम देय दिलाए जाने चाहिए। जो भट्ठा मालिकान श्रम कानूनों का पालन करने में आनाकानी करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। भट्ठा यूनियन की ओर से चौधरी बख्तावर सिंह, दीपक गर्ग, राजकुमार मित्तल, और श्रमिकों की ओर से कामरेड तिलकराज भाटिया, बाबूराम कटारिया, करेशन, धीरजपाल, जनेश्वर प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें