फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य पालन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मत्स्य पालन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति भेजी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को रामपुर मनिहारान में राजकीय मत्स्य पालन स्थल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर कोई अधिकारी न मिलने और तालाब में मछली नहीं मिलने पर उन्होंने मत्स्य पालन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति करते हुए उनका दो माह का वेतन काटे जाने के आदेश दिए हैं।
शाही सहारनपुर से शामली जाने के लिए दिल्ली रोड से गुजर रहे थे। जब वह रामपुर मनिहारान रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे तो उन्होंने सड़क किनारे राजकीय मत्स्य पालन का बोर्ड लिखा देखा। उन्होंने साथ मौजूद रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम से उसके बारे में जानकारी ली तो निम के आग्रह पर वह रुक गए। गाड़ी से उतरकर सीधे मत्स्य पालन स्थल पर पहुंचे। वहां कोई भी अधिकारी नहीं मिला। इसी दौरान वहीं ड्यूटी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऋषिपाल ने मंत्री को बताया कि दो माह से यहां कोई भी अधिकारी नहीं आया है। इस पर मंत्री का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने मत्स्य पालन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति करते हुए उनके खिलाफ अपनी रिपोर्ट रजिस्टर में दर्ज करने के साथ ही उनका दो माह का वेतन काटने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि जब कृषि मंत्री ने राजकीय मत्स्य पालन स्थल का निरीक्षण किया तो ना तो वहां ड्यूटी पर कोई अधिकारी मिला और ना ही सातों तालाब में से एक में भी मछली मिली। इस पर कृषि मंत्री ने मत्स्य पालन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति करते हुए उनका दो माह का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान मंत्री के साथ पूर्व विधायक राजीव गुंबर और वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें