धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं भगवान : राधाकृष्ण जी महाराज
सहारनपुर। राधाकृष्ण जी महाराज ने कहा कि जब जब धर्म रूपी अमृत पर अधर्म रूपी दानव हावी होते हैं, तब तब श्री कृष्ण मोहिनी रूप में अवतार लेकर भक्तों की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि दानवों ओर देवताओं के युद्ध का प्रसंग विस्तार से सुनाया।
नुमाइश कैंप स्थित श्री करुणा बिहारी मंदिर समिति की ओर से आयोजित ब्याहुला महोत्सव के चौथे दिन मुख्य वक्ता राधाकृष्ण जी महाराज ने श्रीकृष्ण के मोहिनी अवतार के प्रसंग को विस्तार से सुनाया। उन्होंने कहा कि संकट के समय हमेशा ही श्रीकृष्ण मोहिनी का अवतार लेकर भक्तों की रक्षा के लिए आते हैं। महोत्सव में मानस मंडल द्वारा देर रात तक श्री राधाकृष्ण की सुंदर झांकियां निकाली गई और मानस मंडल की मंडली ने डांडिया नृत्य से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
अनिल शर्मा और परवीन कुमार ने राधिका गौरी से मैया करा दे मेरा ब्याह, तेरो लाल यशोदा छल गया री आदि भजन सुनाकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर संजीव वालिया, पार्षद रमेश छाबडा, विजय कालड़ा, आशु निरंकारी, रिंकू पाहुजा आदि का भगवा पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। विजयकांत चौहान, निमिष काठपाल, महेश गांधी, शिवानी, अंकित सचदेवा, सुमित, शिवम, पूनम खुराना, साकेत, अनीता, सुनीता, सुभाष खेडा, गगन गुंबर, रामकुमार आदि रहे।