फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ्

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहर के स्कूलों में जाकर बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शहर के बीस स्कूलों में जाकर सुबह की प्रार्थना के बाद लगभग 15 हजार स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाने के साथ-साथ सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करते हए बच्चों से आग्रह किया कि वे स्वयं अपने अभिभावकों एवं मित्रजनों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराते हुए उन्हें भी सड़क सुरक्षा के प्रति आगाह करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट एवं मोटर साइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के फायदों के बारेे में समझाया गया।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ पब्लिक सिटी वैन के माध्यम से कठपुतली नाटिका एवं मिमिक्री द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में आकर्षक मंचन भी किया गया। इन स्कूलों में दिलाई शपथ
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन कपिल देव सिंह ने पाईनवुड स्कूल दिल्ली रोड में शपथ दिलाई। संभागीय परिहवन अधिकारी प्रवर्तन लक्ष्मीकांत मिश्र ने रेनबो स्कूल में शपथ दिलाई, मनोज कुमार ने दिल्ली पब्लिक स्कूल में, एके श्रीवास्तव ने गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल पटेल नगर में शपथ दिलाई। श्याम बाबू ने आशा मार्डन इंटर कालिज में अनुराग यादव ने सेंटमेरी एकेडमी मिशन कंपाउंड में, जुनैद शम्सी ने ज्ञानकलश इंटर कालिज अंबाला रोड में, आरके जैन ने डीएवीइ कालिज न्यू आवास विकास में, राकेश मोहन ने सरस्वती बिहार इंटर कालेज दिल्ली रोड में, कुलदीप सिंह ने सहारनपुर पब्लिक स्कूल में, हरिकिशन राणे ने एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में, शहजाद आलम ने ब्राउनवुड स्कूल में, दिनेश शर्मा ने आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज हिम्मत नगर में, भीम प्रसाद ने बीडी बाजोरिया इंटर कालिज में, राकेश रावत ने सेंटमेरी गर्ल्स इंटर कालेज में, नाजिम हुसैन रिजवी ने इन्फेंट जीसस स्कूल में, कुलदीप सिंह ले राजकीय इंटर कालेज में, संदीप कुमार ने गुरुनानक इंटर कालेज में, अनुज शर्मा ले सेंटमेरी स्कूल में, गौरव शर्मा ने गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज में शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें