फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने निकाली रैली
विज्ञापन

देवबंद। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्याना में बृहस्पतिवार को छात्रों ने स्कूल चलों अभियान के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली में बच्चों ने हाथों में विभिन्न शिक्षाप्रद स्लोगन लिखे नारों के बैनर लेकर लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। लड़का-लड़की एक समान सबको दो विद्या ज्ञान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए। प्रधानाध्यापक कमल सिंह ने अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का प्राथमिक स्कूलों में नामांकन कराने का आह्वान किया। रैली का समापन ग्राम प्रधान ऋषिपाल ने किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पंचायत राज विभाग द्वारा अध्याना गांव को स्वच्छ ग्राम पंचायत चुना गया है। रैली में देशराज, रेणु चौधरी, राजीव शर्मा, ब्रजपाल सैनी, राजकमल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें