फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात को ट्रैफिक पुलिस की नहीं कोई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर को जाम से मुक्त कराने की ट्रैफिक पुलिस के पास कोई योजना नहीं है। प्रमुख चौराहों पर जाम रोजमर्रा की समस्या बन गया है। वैसे तो यातायात व्यवस्था संभालने को पर्याप्त अमला है, मगर उनका सही ढंग से उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कोर्ट रोड, अस्पताल रोड, बाजोरिया रोड, कचहरी पुल, पुल खुमरान, दाल मंडी पुल, जोगियान पुल, सब्जी मंडी पुल, अस्पताल पुल, घंटाघर चौराहा, एसबीडी अस्पताल चौराहा, देहरादून चौक, भगत सिंह चौक, नेहरू मार्केट, रायवाला मार्केट, मोरगंज मार्केट, शहीद गंज बाजार, दीनानाथ बाजार, हलवाई अट्टा में हर समय लगा रहता है। लोग दिन में घर से सड़कों पर निकलने से कतराने लगे हैं। सड़कों की बजाय गलियों से होकर गुजरने पर मजबूर हैं। यातायात पुलिसकर्मी चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर तैनात तो हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था संभाल पाने में नाकाम हो चुके हैं। यातायात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी होते हुए भी चौराहों और सड़कों पर जाम लग रहा है। यातायात पुलिस जाम से लोगों को बचाने के लिए कोई प्रयास भी नहीं कर रही है।
-----------
- यातायात व्यवस्था के सिवा सभी काम संभाल रहे एसपी ट्रैफिक
पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर व्यवस्था को दुरुस्त करने के अलावा सभी काम कर रहे हैं। उनके पास क्राइम ब्रांच का प्रभार, डायल 100 का प्रभार, पुलिस लाइन प्रभार, एंटी रोमियो प्रभार, एसआईटी की भी जिम्मेदारी है। काम की अधिकता की वजह से वह ट्रैफिक पर ज्यादा फोकस नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


जरूरत से अधिक यातायात कर्मी मौजूद
सहारनपुर शहर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जरूरत से अधिक यातायात पुलिसकर्मी मौजूद हैं। शहर के लिए एक पुलिस अधीक्षक यातायात, एक उप निरीक्षक, 5 हेड कांस्टेबल, 25 कांस्टेबल और 60 होमगार्ड होने चाहिए। जबकि इस समय विभाग के पास एसपी ट्रैफिक के अलावा एक उप निरीक्षक, 6 हेड कांस्टेबल, 30 कांस्टेबल एवं 80 होमगार्ड उपलब्ध हैं। फिर भी यातायात व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे।
-----------------
कोई नया प्लान नहीं
शहर में यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभी जाम से शहर को मुक्त करने लिए कोई नई योजना नहीं है। शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर नई योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

-। विनीत भटनागर, एसपी ट्रैफिक, सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें