फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयम्बटूर में दस हजार मीटर दौड़ के लिए कार्तिक का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 20 से 22 अप्रैल तक तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में होगी। इस प्रतियोगिता के लिए जनपद के चार खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की टीम के लिए हुआ है। जिला एथलेटिक्स संघ ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स संघ के सदस्य डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सहारनपुर से 200 मीटर दौड़ के लिए गुरमीत सिंह, दस हजार मीटर के लिए कार्तिक कुमार, 110 मीटर बाधा दौड़ के लिए हर्षित कुमार तथा 400 मीटर बाधा दौड़ के लिए संदीप वर्मा का चयन हुआ है। प्रदेश की टीम 17 अप्रैल को लखनऊ से कोयंबटूर के लिए रवाना होगी। सुषमा बजाज, सौरभ बजाज, यशपाल सिंह पुंडीर, डॉ. संदीप गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अविनाश, रामशरण, अनिल भाटी, रुबिका नेगी, मुस्तकीम अंसारी, सोनवीर सिंह, रमा आर्य, ईश्वरपाल सिंह, पोपिन कुमार, छवि यादव, ट्वींकल पुंडीर आदि ने खिलाड़ियों को चयन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें