फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी उपलब्ध न होने से विलुप्त होगी कुम्हारी कला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी उपलब्ध ना हुई तो विलुप्त हो जाएगी कुम्हारी कला
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रजापति समाज की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बर्तन बनाने के लिए मिट्टी उपलब्ध न होने से कुम्हारी कला विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने सरकार से प्रजापति समाज को उपलब्ध कराने की मांग की।
रविवार को चंद्रलोक कालोनी में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार प्रजापति ने कहा कि बर्तन बनाने लायक मिट्टी उपलब्ध नहीं होने से प्रजापति समाज के चाक बंद हो गए हैं। यही चलता रहा तो आने वाले समय में कुम्हारी कला इतिहास बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमोहन प्रजापति ने कहा कि सरकार बर्तन बनाने के लिए जल्द ही मिट्टी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि इसके चलते प्रजापति समाज के लोग बेरोजगार हो गए हैं। इससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। प्रदेश सचिव सचिन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति सहित अन्य ने विचार रखे। सुशील प्रजापति, मनोज प्रजापति, विनोद प्रजापति, सावन, प्रमोद, अंकित प्रजापति, रोशनलाल प्रजापति, श्रवण प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें